फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bridge construction work stopped, villagers angry

Kushinagar News: पुलिया निर्माण का काम बंद, ग्रामीणों में नाराजगी

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction work stopped, villagers angry
खड्डा। नौतार तटबंध के बीच से पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं हो सका। पुलिया का केवल नींव बनाकर छोड़ दिया गया है। बाढ़ खंड की तरफ से कार्य में शिथिलता बरतने से ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन

खड्डा विकास खंड में छितौनी तटबंध व रेलवे लाइन को आपस में जोड़ने वाले लगभग पौने तीन किलोमीटर लंबा (नौतार तटबंध) के बीच से बरसाती नाला (मवन) का पानी नहीं निकलता था। दो वर्ष पहले बरसात में नाले का पानी गांवों में घुस गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने तटबंध काट दिया था। इसके बाद इस जगह पर फाटकयुक्त पुलिया बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यदायी संस्था बाढ़ खंड ने पिछले वर्ष विलंब से कार्य शुरू कराया। केवल पिलर की नींव ही बन सकी थी। इसके बाद बरसात में पानी भर जाने से काम रोक दिया गया। बरसात बीते दो माह से ज्यादा हो गए, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। बोधीछपरा, नौतार जंगल, माघी, भगवानपुर, रंजीता, लक्ष्मीपुर गांवों के लोगों को गन्ना सहित अन्य फसल लाने में चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों ने अधूरा कार्य शीघ्र पूरा करके आवागमन चालू करने की मांग की है। बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन चौधरी का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को अधूरा निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed