{"_id":"6494934c9aeb4d1b700185c4","slug":"bride-ran-away-with-ornament-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-440-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक महीने पहले आई दुल्हन आभूषण के साथ लापता, अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक महीने पहले आई दुल्हन आभूषण के साथ लापता, अपहरण का केस
Fri, 23 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन करीब सात लाख रुपये के गहने के साथ लापता हो गई। उसे भगाने का आरोप गैर समुदाय के एक युवक पर लगा है। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। इस गांव के एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 29 मई को चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति का आरोप है कि 18 जून की रात जब पूरा परिवार सो गया था, देर रात उसकी पत्नी पूरे परिवार के करीब सात लाख रुपये के आभूषण और कीमती कपड़े लेकर मायके गांव के गैर समुदाय के एक युवक के साथ भाग गई।
थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।