फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bride gets angry after seeing drunk groom, refuses to marry

Kushinagar News: शराबी दूल्हे को देखकर भड़की दुल्हन, शादी से इन्कार

Fri, 08 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bride gets angry after seeing drunk groom, refuses to marry
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आई बरात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद रात भर पंचायत चली। बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब दो बजे लड़की पक्ष की तरफ से खर्च की गई रकम लड़के पक्ष की तरफ से वापस करने पर बरात लौट पाई।
विज्ञापन


बुधवार की रात बिहार के गौरीपुर गांव जनपद पश्चिमी-चंपारण से बरात आई थी। लड़की पक्ष की तरफ से बरातियों की आवभगत की गई। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हे के स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी देर बाद दुल्हन भी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। दूल्हा-दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दूल्हे को शराब के नशे में देखकर वरमाला डालने से इन्कार कर दुल्हन रोने लगी। जबकि लड़के ने शराब की बात को झूठ बताया। इसकी जानकारी जब लड़की के पिता और परिवार को हुई, तो वे लोग आक्रोशित हो उठे। बरातियों को रोक लिया गया। इसके बाद देर रात तक मान-मनौवल चलती रही। अन्य बरातियों को रात में ही छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हा सहित उसके परिवार के लोगों को रोक लिया गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उनकी तरफ से खर्च सभी रकम लौटा दी गई। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन अपने घर चले गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बात करके मामले का पटाक्षेप कर लिया है। मुझे कोई तहरीर भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed