{"_id":"659c4a800f31a309ff06d76d","slug":"bricks-and-stones-pelted-in-road-dispute-13-people-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10642-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ते के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ते के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 13 लोग घायल
Tue, 09 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव में रविवार रात रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट एवं ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, उन्हें इलाज के बाद डाॅक्टर ने छुट्टी दे दी है।
नाहर छपरा निवासी कंचन व धर्मदेव के बीच रास्ते की जमीन का विवाद चला आ रहा है। रविवार रात करीब नौ बजे एक पक्ष विवादित रास्ते की जमीन को देख रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग जुट गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस मारपीट एवं ईंट-पत्थर चलने की वजह से दोनों पक्षों से तेरह लोग घायल हो गए। इस विवाद में घायल लोगों में एक पक्ष से कंचन (50) व उनकी पत्नी राजपति (47), विजेंद्र(43), निर्मला (26), धनंजय (22) तथा चंद्रेश (14) एवं दूसरे पक्ष से धर्मदेव (14), कौशल्या (62), सवारी (60), अनिल (35), अजय (32), अंशु (17) व शिवम (12) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका का इलाज चल रहा है।