फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Break the back of smugglers, take action against those who disrupt festivals

Kushinagar News: तस्करों की तोड़ें कमर, त्योहारों में खलल डालने वालों पर करें कार्रवाई

Sun, 12 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Break the back of smugglers, take action against those who disrupt festivals
पडरौना। गोरखपुर जोन के डीआईजी एस चनप्पा ने राजपत्रित अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराध पर रोकथाम और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ त्योहारों को लेकर सतर्क रहने और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा शराब और पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन, डिजिटल वालंटियर्स एवं संभ्रांत नागरिकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीआईजी ने विभिन्न बिंदुओं पर विशेष बल देते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए शातिर एवं पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी एवं लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी एवं वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करते हुए गंभीर अपराधों का शीघ्र अनावरण सुनिश्चित किया जाए। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी लगातार की जाए।

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, मिशन शक्ति, शराब व गो-तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, गैंगस्टर पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed