फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BRC found closed during BSA's inspection, salary of nine employees stopped

Kushinagar News: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला बीआरसी, नौ कर्मियों का रोका वेतन

Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
BRC found closed during BSA's inspection, salary of nine employees stopped
पडरौना। बीएसए के निरीक्षण में कप्तानगंज बीआरसी (ब्लाॅक रिसोर्स सेंटर) बंद मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित सभी नौ कर्मचारियों का वेतन बाधित कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुकरौली, हाटा, मोतीचक का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा कप्तानगंज बीआरसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीआसी दिन के 3:35 बजे बन्द मिला। फोन पर बीईओ ने बताया गया कि वे गोरखपुर गए हैं।
विज्ञापन

एक शिक्षक नकुल सिंह, प्राथमिक विद्यालय झांवा से चाबी भेजी गई, जिनके द्वारा बीआरसी खोला गया। बीआरसी में कुल नौ कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन निरीक्षण के समय सभी कर्मी अनुपस्थित मिले। उपस्थित्ति पंजिका की जांच करने पर रवि प्रताप कुशवाहा और कंचनलता सिंह का हस्ताक्षर बना था। यहां तैनात विजय कुमार पांडेय का आगमन के कालम में हस्ताक्षर बना था, लेकिन निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

अन्य सभी कर्मियों की तरफ से आगमन व प्रस्थान के कालम में हस्ताक्षर किया जाता है। बीआरसी बंद होने के कारण अन्य बिन्दुओं का निरीक्षण नहीं किया जा सका। इसको गंभीरता से लेते हुए बीआरसी में तैनात सहायक लेखाकार अरविंद गौड़, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव, ब्लॉक एमआईएस कोआर्डिनेटर रवि प्रताप कुशवाहा, कार्यालय सहायक आशुतोष कुमार त्रिपाठी, कार्यालय सहायक नागेश्वर नाथ मिश्र व कंचनलता सिंह, परिचारक रुद्रसेन सिंह, कनिष्ठ लिपिक विजय कुमार पांडेय, क्लॉक क्वालिटी कोआर्डिनेटर नितीश कुमार पांडेय समेत नौ कर्मचारियों का निरीक्षण तिथि के दिन का मानदेय बाधित कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed