फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bowed head in prostration...prayed for peace from Allah.

Kushinagar News: सजदे में झुके सिर...अल्लाह से मांगी अमन की दुआ

Tue, 18 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Bowed head in prostration...prayed for peace from Allah.
शहर के नौका टोला में बकरीद की नमाज अदा करते लोग।
पडरौना। बकरीद का पर्व शिद्दत के साथ मनाया गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह से अमन की दुआ मांगी गई। गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। इस दौरान सौहार्द भी दिखा। मस्जिदों और ईदगाहों में एहतियात के तौर पर पुलिस मुस्तैद रही। नमाज के दौरान पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही थी। बकरीद का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाएगा और कुर्बानी दी जाएगी।
विज्ञापन




शहर में रविवार की शाम से त्योहार की तैयारी शुरू हो गई थी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार की सुबह से ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटने लगे। नगर की जामा मस्जिद, नौका टोला की ईदगाह, छावनी, कठकुइंया रोड आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में खुदा की इबादत की गई। लोगाें ने अकीदत से नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में काफी चहल-पहल थी। बच्चों में भी खासा उत्साह था। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। नमाज के बाद कुर्बानी और दावतों का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन




कसया प्रतिनिधि के अनुसार, नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बकरीद मनाई गर्ठ। तीन दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार सोमवार की सुबह नमाज अदा के साथ शुरू हुआ। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कुर्बानी दी। मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि दो प्रमुख त्योहारों में ईद उल अजहा का त्योहार प्रमुख है। इसमें लोग जानवर की कुर्बानी करते हैं। अल्लाह तआला को कुर्बानी बेहद पसंद है। इस दौरान मौलाना हसमुद्दीन रजवी, हाफिज, सिकंदर आजम, अब्दुल मजीद, जमालुद्दीन वारसी, हबीबुल्लाह, मुर्तुजा वारसी, लियाकत अली, जावेद अख्तर, अबरार शेख, वाजिद अली, बेचू आदि मौजूद रहे। इसी तरह डिघवा बुजुर्ग, नरकटिया, पतया, टेकुआटर, शामपुर हतवा, साखोपार, तुर्कवलिया, नरसर, सोहनरिया, परसौना, अर्जुनहा, सिधुआं बांगर भाठ, चौपरिया, बैजनाथपुर, बाजूपट्टी, बरवापट्टी, खुशीपट्टी आदि गांवों में बकरीद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में त्याग व बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्योहार शिद्दत के साथ मनाया गया है। मुसलमानों ने मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क व अवाम की सलामती की दुआ मांगी। सभी स्थानों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मौलाना कारी जिकरुल्लाह ने सेवरही की रजा जामा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, टिकुलिया की ईदगाह में सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। इसी तरह अवदान टोला, कत्तौरा, दाहूगंज, तुर्कवलिया, वेलवारी पट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, विशुनपुरा, डफाली टोला, मेंहदीया, परसा मुस्तकिल अगरवा, अहिरौली रजा, सिराज नगर, जानकी नगर, दोमाठ, मालवीय नगर आदि की मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुहीराज कस्बा सहित क्षेत्र के डिबनी बंजरवा, परसौनी, कोइंंदी, सुमही उर्फ मेंहदिया, गाजीपुर, दाहूगंज, गोड़ईता श्रीराम, करनपट्टी, सरेया खुर्द, सलेमगढ़, बहादुरपुर, बसडीला आदि गांव की ईदगाह में नमाज अदा की गई। इन स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed