फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   both younster girls jumped into canal not found

Kushinagar News: किशोरियों का पता नहीं चला, गांव का एक किशोर भी गायब

Tue, 29 Aug 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
both younster girls jumped into canal not found
फोटो है।
विज्ञापन

एक किशोरी की शादी की कोचिंग शिक्षक से चली थी बात
गायब किशोर के जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने की चर्चा, घर पर भी नहीं कोई मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में दो किशोरियों के नहर में कूदने की सूचना पर खोजबीन चल रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी देर शाम तक उनका पता नहीं चला। उधर गांव का ही एक किशोर भी गायब है। चर्चा है कि किसी बात पर उसने रविवार को कोई जहर खा लिया था। उसके घर पर कोई मौजूद नहीं है। परिवार के लोग उसे लेकर कहां गए हैं, पता नहीं चल रहा है। इसके अलावा एक बात यह भी पता चल रही है कि एक किशोरी की शादी के लिए कोचिंग शिक्षक से बात चली थी। पुलिस को इन बिंदुओं पर जानकारी तो है लेकिन देर शाम तक किशोरियों का पता न चलने से कुछ बोलने से बच रही है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के रहने वाले सदीक मियां की 17 वर्षीय पुत्री सब्बू उर्फ रानी और इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री रानी एक साथ गांव से लापता हैं। दोनों सहेलियां हैं। इन दोनों की चप्पलें और दुपट्टे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर मिले थे। इनके नहर में कूदने की आशंका से रविवार से ही खोजबीन चल रही है, लेकिन पता नहीं चल रहा है। इनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। इसे भी दो दिनों की तलाश में सफलता नहीं मिली है। सोमवार को भी देर शाम तक तलाश जारी रही।
विज्ञापन


गांव का एक लड़का भी गायब, जहर खाने की चर्चा
जमसड़िया गांव से रानी नाम की दोनों किशोरियों के लापता होने के मामले में नई-नई परतें खुल रही हैं। इसी गांव का एक किशोर भी गायब है। उसके किसी बात को लेकर कोई जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। उसकी हालत खराब देखकर उस व्यक्ति ने इलाज करने से मना कर दिया। उसके बाद उसे तिनफेड़िया के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां भी डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो तमकुहीराज और वहां से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज करा रहे हैं। घर पर कोई मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के पिता ने सोमवार की देर रात फोन पर बताया कि गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसलिए पूरा परिवार वहां आ गया है। घटना क्या हुई, इस बारे में उन्होंने बेटे का इलाज कराकर लौटने के बाद बताने के लिए कहा।

एक किशोरी से चली थी कोचिंग शिक्षक की शादी की बात
जो दो किशोरियां लापता हैं, उनमें एक की शादी कोचिंग शिक्षक से करने के लिए बात चली थी। किशोरी की मां ने बताया कि अगुवा के माध्यम से शादी की बात चली थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी किसी वजह से मौत हो गई। उसके बाद बात आगे नहीं बढ़ पाई। कोचिंग शिक्षक ने बताया कि शादी के लिए पेशकश आई थी। कहा कि इस बारे में उनके माता-पिता निर्णय लेंगे। बाद में शादी की बात आगे नहीं बढ़ी।

इस वजह से बंद हो गया था कोचिंग शिक्षक का मोबाइल
काफी मशक्कत के बाद कोचिंग शिक्षक से सोमवार की देर शाम बात हुई। उन्हाेंने बताया कि तिनफेड़िया बाजार में कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं। रानी और सब्बू उर्फ रानी उनके यहां पढ़ती थीं। दोनों के गायब होने पर सब्बू की मां ने फोन करके बताया था कि उनकी कोई खबर मिले तो बताएं। दोपहर 12 बजे एक महिला का फोन आया कि नहर में दो किशोरियां कूद गई हैं। थोड़ी देर बाद डिजिटल मीडिया पर खबरें चलने लगीं। यह देखकर उन्होंने सब्बू की मां को फोन करके बताया। उन्हाेंने घटनास्थल पर जाने के लिए कहा। वह अपने एक छात्र को लेकर बाइक से पहुंचे तो दोनों की चप्पलें और दुपट्टे देखकर उनके होश उड़ गए। मोबाइल डिस्चार्ज था जो कुछ देर बाद बंद हो गया था। उसके बाद लौट आए। सात साल से इस क्षेत्र में कोचिंग पढ़ाते हैं लेकिन ऐसी घटना पहली बार सामने आई है।


इंस्पेक्टर ने कहा
तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा का कहना था कि दोनों किशोरियों का अब तक पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम दो दिनों से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में उनकी खोजबीन कर रही है। जब तक किशोरियां नहीं मिल जातीं, तब तक घटना के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। गुमशुदगी दर्ज है। गांव के एक किशोर के जहर खाने की सूचना मिली है, लेकिन उसने किस मामले में जहर खाया, यह पुष्ट नहीं हो पाया है। कोई शिकायतकर्ता कुछ कहे तो जांच-पड़ताल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed