फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Booth will not secure the Secretary suspended'

‘बूथ सुरक्षित नहीं तो सेक्रेट्री होंगे निलंबित’

Wed, 25 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 25 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानों और सदस्यों के लिए 28 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के सिलसिले में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान संबंधी प्रबंध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम लोकेश एम ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। वहां प्रकाश, छाया, पानी की व्यवस्था करने के साथ साथ बिना बाउंड्री वाले मतदान केंद्रों के चारो तरफ से परदा लगाकर सुरक्षित करना है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जो बूथ सुरक्षित नहीं पाए जाएंगे, वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अन्य चरणों के मतदान की तैयारी के संबंध में भी मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों और सदस्यों के मतदान के दौरान प्रत्याशी और मतदाता आमने-सामने होते हैं। ऐसी दशा में विवाद होने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दिन एजेंट को छोड़कर अन्य लोगों को बूथ से 200 मीटर दूर रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान केंद्रीय पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। नाबालिगों से मतदान का प्रयास करने वालों को तत्काल पकड़कर बंद करा दिया जाए।

मतदाता की उम्र और पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें बूथ के अंदर प्रवेश करने दिया जाए। बैठक में एसडीएम सदर गणेश प्रसाद सहित कसया, कप्तानगंज, हाटा और तमकुहीराज के एसडीएम, अधिशासी अभियंता जलनिगम, पीडब्ल्यूडी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed