फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Booth of Honorables strong, Hata tops, Khadda saves credibility

Kushinagar News: माननीयों का बूथ मजबूत, हाटा अव्वल, खड्डा ने बचाई साख

Wed, 05 Jun 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Booth of Honorables strong, Hata tops, Khadda saves credibility
पडरौना। कशमकश के बीच हुए कुशीनगर लोकसभा चुनाव में माननीय अपना बूथ जिताने में सफल हो गए। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह अपने बूथ पर भाजपा को सपा से दोगुना मत दिलाने में सफल रहे। वहीं, हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने अपने बूथ पर सर्वाधिक मत पार्टी को दिलाया, जबकि खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। मतगणना शुरू होने के बाद बूथ पर हुए मतदान की जानकारी पल-पल की लेते रहे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कुशीनगर लोकसभा सीट पर काफी गहमागहमी रही। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के सामने जहां बूथ जिताने की चुनौती रही वहीं, भाजपा के माननीयों को खुद का बूथ जीतने की चिंता थी। मंगलवार को मतगणना शुरू होते ही आंधी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मतगणना स्थल पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और हाटा विधायक मोहन वर्मा पहुंचे और एजेंटों से मुलाकात कर बूथों की जानकारी ली। इसके अलावा भाजपा के सभी विधायक अपने सूत्रों के माध्यम से अपने बूथों की जानकारी लेते रहे। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह अपने बूथ संख्या 270 पर भाजपा को मजबूत करते दिखे। उन्होंने सपा की तुलना में 249 मतों की बढ़त दिलाई। सपा के प्रत्याशी को 202 वोट मिले। जबकि भाजपा को 451 मत मिले।
विज्ञापन

इसी तरह पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने अपने बूथ संख्या 260 पर भाजपा को 335 मतों की बढ़त दिलाई। इस बूथ पर सपा को 161 मत मिले, जबकि भाजपा को 498 मत प्राप्त हुए। खड्डा विधानसभा का बूथ संख्या 119 सांसद विजय दुबे का है। इस पर सपा को 268 मत मिले, जबकि भाजपा को 344 मत प्राप्त हुए। इस तरह से विजय दुबे 76 मतों से अपना बूथ जीतने में कामयाब रहे। इसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय मात्र 28 मतों के मामूली अंतर से पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब हो सके। इस बूथ पर सपा को 169 मत और भाजपा को 197 मत मिले। सर्वाधिक मतों से बूथ जिताने में हाटा के विधायक मोहन वर्मा सफल रहे। अपने बूथ संख्या 273 पर भाजपा को 400 मतों से जीत दिलाई, इस बूथ पर सपा को मात्र 158 मत मिले, जबकि भाजपा को 558 मत हासिल हुए। इसकी चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओंं में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed