फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   booster dose administred to 21588 people

21,588 लोगों को लगाई गई एहतियाती डोज

Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
booster dose administred to 21588 people
नगर अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाकर टीकाकरण का उद्घाटन करते विधायक मनीष जायसवाल। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
21,588 लोगों को लगाई गई एहतियाती डोज
विज्ञापन

पडरौना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जिला अस्पताल सहित जनपद के 72 अस्पतालों में मेगा कैंप आयोजित कर लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई। इस दिन 18 से 59 साल के 31,588 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। इसमें विधायक, नगरपालिका चेयरमैन सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस कैंप में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित कई लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई। मौजूद लोगों को सीएमओ ने बताया कि यह निशुल्क टीकाकरण 30 सितंबर तक चलेगा। 18 से 59 साल तक के लोग टीका लगवा सकते हैं। यह टीका उन्हीं लोगों को लगेगा, जिन्हें छह माह पहले दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 20 लाख 27 हजार लोगों को यह एहतियाती डोज लगाई जानी है, जिसमें से 1.63 लोगों को लग चुकी है।
रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एहतियाती डोज लगवाई और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed