{"_id":"68b35462f74cae931f08db50","slug":"bolero-fell-into-the-drain-while-breaking-the-shop-one-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-144398-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकान तोड़ते हुए नाले में जा गिरी बोलेरो, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकान तोड़ते हुए नाले में जा गिरी बोलेरो, एक घायल
Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर जेटी तिराहे के समीप एयरपोर्ट मार्ग पर बोलेरो सीख रहे दो युवक सड़क किनारे लगे जूस की दुकान को तोड़ते हुए वाहन लेकर करीब 8 फीट गहरे नाले में जा गिरे। जिससे दुकान पर बैठा एक 13 वर्षीय बालक चोटिल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हादसे के बाद बोलेरो चालक और सीखने वाला युवक दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस बोलेरो को क्रेन से निकालकर थाने लाकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
कसया-गोरखपुर मार्ग से एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क पर शनिवार को एक युवक बोलेरो सीख रहा था। आस पास के लोगों ने बताया कि उसमें में दो लोग सवार थे। काफी देर से इसी मार्ग पर आ-जा रहे थे। एयरपोर्ट की तरफ से गाड़ी जब आई तो मोड़ कर वापस एयरपोर्ट की तरफ जाने के लिए जैसे ही सीखने वाले युवक ने गाड़ी मोड़ी तो वाहन और तेज होकर अनियंत्रित हो गया। गाड़ी सड़क किनारे लगे फल-जूस की दुकान को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
दुकान पर बैठा बालक लवकुश चोटिल हो गया। जिसे कसया सीएचसी भेजा गया। वहीं मौका पाकर गाड़ी के बैठे दोनों युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस क्रेन के मदद से बोलेरो को बाहर निकलवाया और कसया थाने ले गई। इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट मार्ग स्टंटबाजी और गाड़ी सीखने के लिए मना हैं।