फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of youth thrown pendant from neighbour's house, five cases

Kushinagar News: पड़ोसी के घर कुंडी से लटकी मिली युवक की लाश, पांच पर केस

Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Body of youth thrown pendant from neighbour's house, five cases
मंसाछापर। घर से लापता प्रधान के भतीजे का शव पड़ोसी के घर में छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। घर में मौजूद चाची और भतीजी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए आरोपियों के दरवाजे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में प्रधान फूलबदन चौहान हैं। इनके खिलाफ गांव के त्रिवेणी चौहान चुनाव लड़ा था और हार गया। इसके बाद दोनों में रार बढ़ गई। फूलबदन के भतीजा 20 वर्षीय अमित चौहान बुधवार की रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा। पड़ोसी त्रिवेणी चौहान के घर अमित शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे में लटकता हुआ मिला। गांव पहुंची पुलिस ने त्रिवेणी के घर मौजूद एक महिला और उसकी भतीजी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरोपी के दरवाजे पर पुलिस को तैनात कर दी है। घटना के दौरान आरोपी के घर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। मृत अमित शहर के एक कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन कोतवाली में पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर कैलाश चौहान, संजय चौहान, श्रीकांत चौहान, मुनिया देवी समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रवि राय ने बताया कि पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। गांव में आरोपियों के घर पुलिस तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
-------------
26 जनवरी के दिन बाहर से घर आया था अमित

-मृत छटकन उर्फ अमित गुजरात में रहकर काम करता है और पडरौना शहर के एक कॉलेज में वह कक्षा नौ का छात्र था। वह गुजरात अक्तूबर महीने में गया था और वहां पर एक कंपनी में काम करता था। 26 जनवरी को अपने घर आया था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
------------
घटनास्थल स्थल से 100 मीटर दूर खेतों में फसलों पर मिले खून के छींटे
आरोपी के घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर फसलों पर खून के छींटे कई जगहों पर मिले हैं। लोगों का आरोप है कि इधर ही युवक का हत्या कर शव को आत्महत्या दिखाने की गरज से छत की कुंडी से लटका दिया गया है। हालांकि, अभी तक उसकी जांच या पुलिस की तरफ से सैंपल नहीं लिया गया है।



--------------
इसके पूर्व भी आरोपी के घर पकड़ा गया था अमित
अमित चौहान की हत्या की खबर पर जब गांव में बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस पहुंची तो प्रधान मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से लापता हो गए थे। सूत्रों की मानें तो अमित का आरोपी किशोरी से अवैध संबंध था। रात को अमित उसके घर में दाखिल हुआ था। किशोरी के पास सो रहे उसके छोटे भाई के शोर मचाने पर घर में मौजूद उसकी चाची मुनिया देवी कमरे से बाहर निकली और भाग रहे अमित को घर में खींचकर बंद कर दिया। इसके बाद उसने रात को ही प्रधान के पास पहुंचकर सूचना दी। पूर्व में अमित की ऐसी कई शिकायतें मिलने के कारण प्रधान ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद मुनिया देवी गई तो घर में युवक का शव फंदे से लटक रहा था। करीब तीन घंटे तक पुलिस और परिजन प्रधान के आने का इंतजार करते रहे। इसकी चर्चा गांव वालोंं में जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed