{"_id":"6a7cc9c1bbe913d7650b247d","slug":"bodies-of-a-man-and-a-woman-found-in-the-badi-gandak-canal-murder-suspected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-165628-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर में 1 हफ्ते पुराने 2 शव मिले, पुरुष के शव- हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर में 1 हफ्ते पुराने 2 शव मिले, पुरुष के शव- हत्या की आशंका
Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाने का प्रयास कर रही थी तो पास में एक महिला का शव भी मिला। दोनों की उम्र करीब 30 से 32 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना है, महिला के शरीर में शूट और युवक के शरीर पर शर्ट था।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
मुख्य पश्चिमी बड़ी गंडक नहर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव कोइलहवा रेगुलेटर फाटक के पास बुधवार को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। दोनों शव करीब एक सप्ताह पुराने बताए जा रहे हैं। हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जिले के अलावा गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस को फोटो भेजकर शव की शिनाख्त करने के प्रयास में पुलिस जुटी है। नेपाल से निकली बड़ी गंडक नहर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव कोइलहवा फाटक के पास सुबह करीब आठ बजे लोगों ने एक पुरुष का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाने का प्रयास कर रही थी तो पास में एक महिला का शव भी मिला। दोनों की उम्र करीब 30 से 32 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना है, महिला के शरीर में शूट और युवक के शरीर पर शर्ट था।
पानी में कई दिनों तक शव रहने के कारण फूल गया था, इसके चलते इसकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
पानी में कई दिनों तक शव रहने के कारण फूल गया था, इसके चलते इसकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विशुनपुरा पुलिस गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले, महराजगंज जिले की पुलिस से शवों का फोटो भेजकर पहचान कराने में जुटी है। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रहा कि हत्या कर शव को फेंका गया है, हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा बताकर जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच के लिए साक्ष्य जुटाए।
बड़ी गंडक नदी में दो शव एक साथ मिले हैं, उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस लगी है। पड़ोसी जिले की पुलिस व जिले के थानों से पहचान में मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है: जयंत कुमार यादव, सीओ तमकुहीराज