{"_id":"6ad3e120dab166a105088670","slug":"scout-guide-band-competition-to-be-held-in-kushinagar-for-the-first-time-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170389-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में पहली बार होगी स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में पहली बार होगी स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में पहली बार परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की जनपदीय स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 अक्तूबर तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रविंद्रनगर में प्रतियोगिता होगी। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बैंड दल प्रतिभाग करेंगे।
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 22 अक्तूबर को ग्रुप-ए, 23 अक्तूबर को ग्रुप-बी और 24 अक्तूबर को ग्रुप-सी के विद्यालयों के बैंड दल प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक समूह से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल अगले चरण के लिए चयनित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित दलों के बीच मुकाबला कराया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान निर्धारित होंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी और स्काउट मास्टर रविंद्र नारायण पांडेय को सौंपी गई है। विभाग को उम्मीद है कि इस आयोजन से परिषदीय विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होगी।