{"_id":"6ad3e30a980ad48d100729d6","slug":"preparations-for-the-national-rocketry-competition-begin-in-janglipatti-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170423-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगलीपट्टी में राष्ट्रीय रॉकेटरी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगलीपट्टी में राष्ट्रीय रॉकेटरी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गंडक नदी के किनारे जंगलीपट्टी में राष्ट्रीय स्तर की मॉडल रॉकेटरी और कैनसैट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रस्तावित आयोजन के लिए प्रक्षेपण स्थल से कुछ दूरी पर ऑब्जर्वेशन सेंटर और जर्मन हैंगर स्थापित करने की तैयारी है। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।
आयोजन से जुड़ी टीम के धीरज तिवारी ने एडीएम पवन कुमार और सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव से मुलाकात कर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) से जुड़े इस आयोजन में इसरो, इन-स्पेस और एएसआई की भूमिका बताई गई। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार किया गया।
हालिया बाढ़ से प्रभावित आयोजन स्थल की जमीन उबड़-खाबड़ हो गई है। वहां झाड़ियों की सफाई और भूमि समतलीकरण कराया जाएगा। इसके लिए तहसील और तमकुही विकासखंड के सफाईकर्मियों की मदद ली जाएगी। आयोजन स्थल पर रखे बोल्डर और अन्य सामग्री को भी सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
विभागवार नामित होंगे नोडल अधिकारी
आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। इससे साफ-सफाई, स्थल प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में समन्वय स्थापित होगा। प्रतियोगिता में देशभर की 69 छात्र टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें करीब 690 विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। उनके मेंटर्स भी आयोजन में भाग लेंगे।
-- -- -- -- --
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से बढ़ सकती है चुनौती
इसी अवधि में जिले में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दोनों आयोजन एक साथ होने पर सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों और अधिकारियों की तैनाती को लेकर प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौती आ सकती है।