फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bodhichhapra Enters Semifinals After Defeating Salikpur

Kushinagar News: सालिकपुर को हराकर बोधीछपरा सेमीफाइनल में

Fri, 29 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bodhichhapra Enters Semifinals After Defeating Salikpur
खड्डा। बोधीछपरा क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान बोधीछपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सालिकपुर को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोधीछपरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जवाब में उतरी सालिकपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बोधीछपरा के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने सालिकपुर की पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई। इस तरह बोधीछपरा ने मुकाबला बड़े अंतर से अपने नाम कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। मैच के दौरान मैदान पर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पेड़ों की छांव में खड़े होकर मैच का आनंद लेते रहे। हर चौके और छक्के पर तालियों व शोर से पूरा मैदान गूंज उठता था। जीत के बाद बोधीछपरा के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed