{"_id":"64594a140cced3782b034684","slug":"board-established-near-manrega-work-kushinagar-news-c-7-1-157447-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यस्थल पर लगवाया गया साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यस्थल पर लगवाया गया साइन बोर्ड
Tue, 09 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खैरटिया में कार्य स्थल पर लगवाया गया साइन बोर्ड ।संवाद
फोटो है।
बिना साइन बोर्ड लगाए ही मनरेगा योजना के तहत चल रहा था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मनरेगा योजना के तहत बगैर साइन बोर्ड लगाए ही कार्य कराने की खबर प्रकाशित होते ही जिम्मेदारों ने जांच की आंच से बचने के लिए कार्य स्थल पर बोर्ड लगवा दिया है। बीते शनिवार के अंक में बगैर साइन बोर्ड लगाए चल रहा है मनरेगा से निर्माण कार्य शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी।
विभिन्न ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा योजना से कच्चे व पक्के निर्माण कार्य कराया जाता है। इस निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदार अधिकारी शासन की तरफ से निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। गाइडलाइन को दरकिनार कर सिरसिया कला, कलवारी पट्टी और खैरटिया शितलापुर में बगैर साइन बोर्ड लगाए ही कार्य कराए जा रहे थे।
शनिवार के अंक में बगैर साइन बोर्ड लगाए चल रहा है मनरेगा से निर्माण शीर्षक से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने सोमवार को तीनों कार्य स्थल पर साइन बोर्ड लगवा दिया। बोर्ड लगने के बाद लोगों में चर्चा है कि आखिर बोर्ड से परहेज क्यों किया गया था। कहीं कार्य को मनमाने तरीके से करने को लेकर लागत तो नहीं छुपाया जा रहा था। जब कार्य प्रारंभ होने के पूर्व ही सबसे पहले साइन बोर्ड ही लगाना होता।
विज्ञापन
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया की बीडीओ उषा पाल ने बताया कि कार्य प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलते ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।