{"_id":"68cc5f864f537459490e2332","slug":"bn-singh-was-delaying-the-college-work-due-to-non-payment-of-bribe-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145605-2025-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रिश्वत नहीं देने पर काॅलेज के कार्यों को लटका रहा था बीएन सिंह, घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिश्वत नहीं देने पर काॅलेज के कार्यों को लटका रहा था बीएन सिंह, घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Fri, 19 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:07 AM IST
सार
महाविद्यालय के संदीप कुशवाहा ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता अनुभाग कार्यालय अधीक्षक बृजनाथ सिंह (बीएन सिंह) पर महाविद्यालय की सह शिक्षा व सह आचार्यों की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार बीएन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशीनगर के क्षेत्र के रामपुर राजा स्थित वैष्णवी महाविद्यालय के संदीप कुशवाहा की शिकायत पर दीनदायाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता विभाग के अधीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने महाविद्यालय से संबंंधित विभिन्न कार्यों के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रामपुर राजा में वैष्णवी महाविद्यालय का संचालन किया जाता है। महाविद्यालय के संदीप कुशवाहा ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संबद्धता अनुभाग कार्यालय अधीक्षक बृजनाथ सिंह (बीएन सिंह) पर महाविद्यालय की सह शिक्षा व सह आचार्यों की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायती पत्र में बताया था कि रिश्वत नहीं देने के कारण बार-बार महाविद्यालय के कार्यों को लटकाया रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम बृहस्पतिवार को आरोपी कार्यालय अधीक्षक को रंगे हाथ पकड़े की योजना बनाई। इसके बाद संदीप कुशवाहा ने 50 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। बृहस्पतिवार को टीम ने योजना के मुताबिक बृजनाथ सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित उनके अनुभाग से पकड़ लिया।
विज्ञापन