फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blood separation unit will prove to be a boon for patients

Kushinagar News: रोगियों के लिए वरदान साबित होगी ब्लड सेपरेशन यूनिट

Tue, 22 Oct 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Blood separation unit will prove to be a boon for patients
मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लड सेंटर का उद्घाटन करते सदर विधायक मनीष जायसवाल व अन्य।
पडरौना। ब्लड सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन सोमवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया। इसकी सुविधा रोगियों को मिलनी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के काफी प्रयास के बाद यह उपलब्धि मिली। अब लोगों को प्लाज्मा,प्लेटलेट्स व पैकसेल के लिए लोगों को हायर सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अभी तक सिर्फ होल ब्लड यहां पर मिलता था। डेंगू, एनिमिया, लीवर रोगियों को प्लाज्मा के लिए अब गोरखपुर या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। आसानी से यहीं पर उपलब्ध हो जाएगा। कुशीनगर जिला जल जनित बीमारियों के चपेट में रहता है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप भी अधिक रहता है। ऐसे मरीजों को प्लाज्मा के लिए परेशान होना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने कहा कि सब कुछ तैयारी के बाद लाइसेंस के लिए विभागीय स्तर पर काफी संघर्ष करना पड़ा है। उच्चाधिकारियों से कई बार इसके लिए पत्राचार किया गया। ब्लड सेपरेशन यूनिट में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 24 घंटे रोगियों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचएस राय, ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. अनवर, एजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed