फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blood has been shed in Kushinagar also in land dispute cases.

Kushinagar News: कुशीनगर में भी जमीन विवाद के मामलों में बहा है खून

Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Blood has been shed in Kushinagar also in land dispute cases.
- कलक्ट्रेट में डीएम के समक्ष आने वाली शिकायतों में अधिकतर मामले आते हैं जमीन विवाद के
विज्ञापन


कुशीनगर। जमीन विवाद के मामले को लेकर देवरिया में हुए नरसंहार के बाद जनपद के लोगों के जेहन में पुरानी घटनाओं की यादें ताजा हो जा रही हैं। यहां भी जमीन के विवाद में लोगों की जान चली गई। फिर भी जमीन विवाद के मामले घटने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। कलक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों में ज्यादातर जमीन के विवाद में शिकायत लेकर आने वाले होते हैं।

केस-एक
जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे की कुदाल से वार कर ले ली जान, पत्नी को किया घायल
अभी बीते 16 सितंबर की रात कसया नगर के वार्ड नंबर-18 में राजेंद्र गुप्ता ने अपने दरवाजे पर सो रहे छोटे भाई रूदल गुप्ता पर कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी थी। उसकी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी बेटी की जान लेने की कोशिश की, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में बड़े भाई, उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


केस-दो
जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरइयहवा गांव में जमीन से अवैध कब्जा हटवाने से नाराज एक पक्ष के लोगों ने मार-पीटकर एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसकी मौत हो गई थी। हुआ यह था कि चिरइयहवा गांव में तीन लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसे हटवाने के लिए कई महीने से पीड़ित तहसील और कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे। 23 जून की शाम 4 बजे एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग ने अवैध कब्जा हटवा दिया। पुलिस और राजस्व विभाग के गांव से जाते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर एक महिला समेत 65 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ राजभर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अगले दिन शाम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के बाद बुजुर्ग विश्वनाथ राजभर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय पर हर दिन जमीन विवाद के मामले लेकर पहुंच रहे फरियादी
- मेरी जमीन पर दूसरे व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी खाली नहीं कर रहा है। धमकी भी दे रहा है। सात माह से इसके लिए चक्कर लगा रहा हूं। तहसील और थाना दिवस में भी शिकायत कर चुका हूं। पुलिसवाले भी उसी का साथ देते हैं। आज डीएम कार्यालय फरियाद लेकर आया हूं।
-अशरफी, निवासी अमवा खास
000000
- घर के सामने सड़क बनी है। घर के सामने वाला जबरन हमारे मकान में जमीन होने की बात कहकर परेशान कर रहा है। तहसील में चार बार प्रार्थना पत्र दिया और पैमाइश की मांग की, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। लेखपाल के पास भी चक्कर लगाकर थक चुका हूं। आज डीएम से शिकायत किया हूं।
- बंशी, निवासी टेकुआटार

ग्राम सभा की जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोग कब्जा कर रखे हैं। तहसील में इसकी शिकायत की गई, लेकिन राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जा खाली नहीं हो रहा है। इस जमीन पर स्कूल या मंदिर का निर्माण कराया जाए। कब्जा करने वाले दबंग कई बार गांव में विवाद कर चुके हैं।

-सिसई देवी, निवासी कुड़वा दिलीपनगर

डीएम बोले-
कुशीनगर जनपद में जमीन विवाद के मामले सबसे अधिक हैं। हमारे पास आने वाली अधिकतर शिकायतों में जमीन विवाद से संबंधित होती हैं। ऐसी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बड़ी योजना बनाई जा रही है। फरियादी प्रशासन के पास न आएं, बल्कि संबंधित अधिकारी उनकी दहलीज पर जाकर मौके का निरीक्षण करें और समस्या का त्वरित निस्तारण करें, इस तरह से कराया जाएगा। जल्द ही यह तरीका अपनाया भी जाएगा। अभी जो शिकायतें आ रही हैं, उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।
उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article