फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Block chief upset over not receiving invitation

Kushinagar News: निमंत्रण नहीं मिलने पर खफा हुए ब्लॉक प्रमुख

Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Block chief upset over not receiving invitation
रामकोला। रामकोला नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। निमंत्रण कार्ड पर रामकोला के ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख संघ के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह का नाम नहीं था। इसके चलते ब्लॉक प्रमुख नाराज हो गए और जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री व डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसकी चर्चा कार्यक्रम स्थल पर रही।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन रामकोला में किया गया था। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला प्रशासन की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए नामित किया गया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से सामूहिक विवाह में अतिथिगणों का निमंत्रण पत्र दिया गया था, जबकि रामकोला ब्लॉक के वर्तमान ब्लाक प्रमुख के पद पर होने के बावजूद भी न तो मुझे निमंत्रण पत्र दिया गया और न ही कार्यक्रम की कोई सूचना दी गई, जो निमंत्रण पत्र छपा था उसपर ब्लाक प्रमुख-रामकोला का नाम तक नहीं था। जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed