{"_id":"69178c8ed3fa4969720d090f","slug":"bjp-workers-celebrate-bihar-victory-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148958-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपाइयों ने बिहार जीत का मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपाइयों ने बिहार जीत का मनाया जश्न
विज्ञापन
पडरौना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की निर्णायक बढ़त के बाद शुक्रवार को जिले के भाजपा नेताओं में जश्न का माहौल रहा। जनपद में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। रविंद्र नगर भाजपा कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास की राजनीति और एनडीए के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश बताता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नितिश कुमार को लोग पसंद करते हैं। कार्यकर्ताओं को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, सतीश चौधरी, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, हरिशंकर राय आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान विश्वरंजन कुमार आनंद, राजेश राव, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र राव, प्रदीप पांडेय, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान कर एनडीए के प्रति अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया है। यह जीत जन-आशीर्वाद है।