फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's district committee declared

भाजपा की जिला कार्यसमिति घोषित

Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP's district committee declared
 सोमवार को भाजपा ने अपनी जिला कार्यसमिति की घोषणा की। इस बार आठ जिला उपाध्यक्ष, चार महामंत्री व आठ मंत्री समेत 22 लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 66 लोगों को कार्यसमिति में जगह मिली है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने कुछ महीने पहले जयप्रकाश शाही को जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद से ही कार्यसमिति को लेकर विचार मंथन चल रहा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार नई बनी कार्यसमिति पर प्रदेश नेतृत्व की सहमति मिलने के बाद सोमवार को इसकी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष के अनुसार अवधेश प्रताप सिंह, दिवाकर मणि, आरती सिंह सैंथवार, राधेश्याम पांडेय, विजय शुक्ला, श्रीकांत मिश्र, धनंजय तिवारी और विवेक पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


मारकंडेय शाही, राणा प्रताप राव, जयप्रकाश उपाध्याय और बिंदा प्रसाद को महामंत्री तथा राधा नाथानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा दुर्गेश राय, संजीव दीक्षित, सुदर्शन पॉल, अमित पांडेय, रामवृक्ष गिरी, ओशियर सिंह, सुषमा शर्मा और आनंद कुशवाहा को मंत्री बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता श्याम मुरली मनोहर मिश्र, होशिला पांडेय, कृष्ण कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल प्रताप राव, हरिशंकर राय समेत 66 लोगों को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री बनाए गए मारकंडेय शाही को ही जिला मीडिया प्रभारी का भी दायित्व सौंपा गया है।जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने नए पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed