फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp programme of meri mati mera desh

Kushinagar News: मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत भाजपा करेगी विविध आयोजन

Sat, 02 Sep 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp programme of meri mati mera desh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत जिले में भाजपा की तरफ से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जिले सभी 34 मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक आदि पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को ग्राम सभा व नगर क्षेत्र के वार्ड में बैठक हाेगी। इसमें ग्राम और वार्ड स्तर पर संयोजक व दो सह संयोजक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आठ से 13 सितंबर के बीच विविध कार्यक्रम संपन्न होंगे। तीन से 13 अक्तूबर के बीच ब्लॉक स्तर पर अमृत कलश को एकत्रित किया जाएगा। इस दौरान जिले में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें विधायक व ब्लॉक प्रमुखों अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

27-28 अक्तूबर को ब्लाॅक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुखों की अगुवाई में अमृत कलश यात्रा लखनऊ पहुंचेगी। वहां मुख्यमंत्री की तरफ से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमृत कलश यात्रा राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed