फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP not good party

भाजपा धोखेबाजों की पार्टी, काम निकलते ही कर देते हैं बाहर : ओमप्रकाश

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP not good party
भाजपा धोखेबाजों की पार्टी, काम निकलते ही कर देते हैं बाहर : ओमप्रकाश
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सभा हुई
- खड्डा क्षेत्र के धरनीपट्टी में सपा और सुभासपा के संयुक्त पंचायत को संबोधित कर रहे थे ओमप्रकाश राजभर
- सपा-सुभासपा की सरकार बनने पर बिजली बिल माफ होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी (कुशीनगर)। खड्डा ब्लॉक के धरनीपट्टी के खेल मैदान में मंगलवार को सपा व सुभासपा की संयुक्त पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि आए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा धोखेबाजों की पार्टी है, काम निकलते ही उसने हमसे नाता तोड़ लिया। मुख्यमंत्री माफियाओं के मकान पर बुलडोजर चलवाने की बात कह रहे हैं और उनके दल में ही 80 माननीयों पर मुकदमे हैं। सपा और सुभासपा की सरकार बनने पर बिजली का बकाया माफ किया जाएगा।
संबोधन के दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था के सवाल पर अगला चुनाव लड़ा जाएगा। अलग-अलग जातियों में बंटे पिछड़े समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि वोट हमारा, अधिकार किसी और का नहीं चलेगा। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, सत्ता में उसकी उतनी भागीदारी होगी। जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम भाजपा सरकार की विदाई होते ही कम हो जाएगा। हमारा मकसद है कि जिसे कोई नहीं जानता उसे छत पर पहुंचाया जाए। जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, महंगाई कम हो जाएगी। प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों का पाठ्यक्रम एक होगा तथा स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई फ्री में होगी। भाजपा पर सीधे हमलावर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा धोखा देने वालों की पार्टी है। मतलब निकलने के बाद आपको देर किए बिना अपने से अलग कर देगी। जब मैंने उनसे मुफ्त बिजली, एक समान शिक्षा, पिछड़ों के हक, गरीबों, वंचितों आदि की बात की तो उन्हें नागवार लगा। इसलिए हमें उनसे गठबंधन तोड़ना पड़ा। हमारे साथ विश्वासघात किया गया । अब हम अखिलेश यादव की सरकार बनाकर गरीब, वंचित, पिछड़े समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। सरकार ने देश नहीं बिकने देंगे कि नारे के उलट सरकारी पैसे से एयरपोर्ट बनाकर पूंजीपतियों के हाथ बेंचने का काम कर रही है। प्रदेश भर में सरकार अपराधियों के घर पर बुलडोजर चढ़ाने का दम भर रही है, लेकिन उसी सरकार में करीब 80 माननीयों के ऊपर आपराधिक मुकदमे हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। किसानों का अनाज क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहा है। बिचलौया रास्ते में ही मनमानी रेट पर अनाज खरीद ले रहे हैं। सरकार सुनने को तैयार नहीं है और खाद-बीज आदि के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------
मुख्य अतिथि का हुआ स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व वरिष्ठ सपा नेता राम प्रसाद चौधरी को खड्डा विधान सभा क्षेत्र के सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने गदा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, शंभू चौधरी, विजय प्रताप कुशवाहा, नथुनी कुशवाहा, मिठाई यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव तथा संचालन रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, सुभासपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुनैना कुशवाहा, पन्नेलाल यदुवंशी, अनिल राजभर, नंदलाल विक्रमा यादव, संतोष पांडेय, चुन्ने लारी, मनोज गुप्ता, राम लखन, ज्योति सिंह, मनोज कुशवाहा, सरतेज यादव,अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed