फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP leadership expressed confidence in Durgesh, other contenders defeated

Kushinagar News: भाजपा नेतृत्व ने दुर्गेश पर जताया भरोसा, अन्य दावेदार चित

Mon, 17 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leadership expressed confidence in Durgesh, other contenders defeated
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्गेश राय को बधाई देते पदाधिकारी और कार्यकर्त
पडरौना। अटकलों पर विराम लगाते हुए दुर्गेश राय लगातार दूसरी बार पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हैं। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की तरफ से नामित चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने पर्यवेक्षक प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

उनके नाम की घोषणा से जिलाध्यक्ष बनने की आस लगाए बैठे नेता मायूस हो गए।पर्यवेक्षक प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ता अपने काम के दम पर प्रधानमंत्री बन सकता है। अन्य राजनीतिक दलों में जन्म से नेतृत्व तैयार होते हैं, जबकि भाजपा में कर्म से नेतृत्व उभरता है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने दुर्गेश राय को भाजपा कुशीनगर का निर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। इसके पूर्व संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ और मंडल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार पूर्ण हुआ है। यह प्रक्रिया पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी मैदान में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद करेगी। इसके बाद सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदंबा सिंह, नंदकिशोर मिश्र,जय प्रकाश शाही, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोंड, डॉ. असीम राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, रमेश सिंह, विनोद कुमार भारती, सीता सिंह, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनंदन सिंह, राकेश जायसवाल, राजनेति कश्यप, सतीश चौधरी, दुर्गेश्वर वर्मा, संदीप सिंह, धनंजय तिवारी, विश्वरंजन कुमार आनंद, नमो नारायण मौर्य, चंद्रप्रभा पांडेय, कन्हैया गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed