{"_id":"65ac333d1d5e0ae6aa07f374","slug":"bjp-leaders-including-former-union-minister-launched-wall-painting-campaign-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11344-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समेत भाजपा नेताओं ने चलाया वाल पेंटिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समेत भाजपा नेताओं ने चलाया वाल पेंटिंग अभियान
Sun, 21 Jan 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दीवार पेंटिंग अभियान चलाया। इसमें पार्टी का चुनाव चिह्न बनाकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
नगर के राधा कृष्ण कालोनी में दीवार पेंटिंग अभियान शुरू करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस बार भी उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा कि दीवार पेंटिंग अभियान लोगों से जुड़ने का साधन है। केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का दायित्व है। इस दौरान रवि सोनी, पप्पू सोनी, संतोष श्रीवास्तव, चंदन जायसवाल, शमसेर मल्ल, प्रिंस प्रताप सिंह, गुड्डू मल्ल, प्रदीप, क्वाइन मिश्रा, अभिषेक बंका, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता मिशन 2024 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को अबकी बार 400 के पार नारे के साथ वॉल पेंटिंग में जुट गए हैं। शनिवार को तमकुहीराज कस्बा के वार्ड नंबर दो के बूथ संख्या 213 में भाजपा नेता धनंजय राय ने दीवार पर वॉल पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ किया। शनिवार को कस्बा में पांच दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल बनाकर किया। इस दौरान केशव पांडेय, आनंद मिश्रा, रामाशीष मिश्रा, विनोद सिंह राजपूत, अभिषेक आनंद आदि मौजूद रहे।