फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp leader death in road accident

सड़क हादसे में भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मौत

Sat, 05 Sep 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
bjp leader death in road accident
सड़क हादसे में हुई भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मौत। (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क हादसे में भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मौत
विज्ञापन

पडरौना। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पडरौना-कसया मार्ग पर सोहरौना गांव के प्राथमिक स्कूल के समीप अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश दीक्षित की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। भीड़ ने वाहन व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
पडरौना कोतवाली के गांव सिरसिया दीक्षित निवासी विजय प्रकाश दीक्षित (48) लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे। इसके अलावा सहकारी संस्थाओं में भी कई पदों पर रह चुके थे। राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले विजय प्रकाश दीक्षित अक्सर ही सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे।
विज्ञापन

शनिवार को बाइक से जिला मुख्यालय गए विजय प्रकाश दीक्षित दोपहर में वापस पडरौना लौट रहे थे। उसी दौरान सोहरौना गांव के प्राइमरी स्कूल के समीप पडरौना की तरफ से तेज रफ्तार से आई बोलेरो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बोलेरो ने कुछ अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार हंसदेव प्रसाद निवासी धनहा मल्लूडीह, दूसरी बाइक पर सवार पांडेय बरदहा निवासी अंबिकेश मिश्रा और ट्राई साइकिल सवार सोहरौना गांव निवासी शिव प्रसाद चोटिल हो गए। व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे के चलते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर पाकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा समेत भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता के पैतृक गांव सिरसिया दीक्षित से भी काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

कोतवाल पवन कुमार सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे व उसके चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल ने बताया कि गाड़ी गोरखपुर जिले की है, जिसका चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed