फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP lashed out at CM

भाजपा पर जमकर बरसे सीएम

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP lashed out at CM
सिन इंटर कॉलेज खड्डा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ।
मालती पांडेय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का दावा करने वालों ने कौन से अच्छे दिन ला दिए। लोगों की गाढ़ी कमाई के जमा रुपये बैंकों से निकालने के लिए कतारों में लगना पड़ा।      
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोट काला या सफेद नहीं होता, बल्कि लेन देन काला और सफेद होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो और टेलीविजन पर तीन साल सिर्फ मन की बात की, मगर काम की बात नहीं की। पीएम कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नकल हो रही है, लेकिन सबसे बड़ी नकल मोदी ने की। जब अमेरिका के राष्ट्रपति आए तो उनके पहने शूट की नकल की।  उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन दो युवा नेताओं का गठजोड़ है। यह देश और प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाएगा। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि लोहिया गांवों के गरीबों को तीन लाख पंद्रह हजार रुपये का आवास मुहैया कराया। 108 और 102 नंबर एंबुलेंस और डायल 100  नंबर की  योजना प्रदेश भर में लागू की।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed