{"_id":"67840b6835ec1978a9082003","slug":"bjp-is-a-government-of-capitalists-anti-poor-and-employment-radheshyam-singh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130161-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है, गरीबों और रोजगार विरोधी है : राधेश्याम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है, गरीबों और रोजगार विरोधी है : राधेश्याम सिंह
Mon, 13 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को समाजवादी पार्टी के रामकोला विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में समाज के अंतिम व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने व बूथ को मजबूत बनाने पर जोड़ दिया गया। इस अवसर पर आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि यह सरकार पांच किलो अनाज देकर समाज को पंगु बनाने का कार्य कर रही है। पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के लोगों को जोड़ने की अपील की। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है, गरीबों और रोजगार विरोधी है। इसमें गरीब समाज के लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, एके बादल, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, एके बादल, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन