फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government is necessary for developed India: Dharampal Singh

विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार जरूरी : धर्मपाल सिंह

Wed, 22 May 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
BJP government is necessary for developed India: Dharampal Singh
कसया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह।
कसया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों की मजबूत संरचना से जीत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हर घर पर दस्तक देकर अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। परिवार पर्ची, वोटर पर्ची और मोदी का पत्र प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए देश में भाजपा सरकार जरूरी है। इस लिए मजबूत सरकार बनाने के लिए अथक परिश्रम करना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी, माफियाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और संचालन अवधेश प्रताप सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश निषाद, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, शकुंतला चौहान, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed