{"_id":"570d38324f1c1b350d4a6afd","slug":"bjp-dalit-settlements-shbhoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बस्तियों में भाजपा का सहभोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बस्तियों में भाजपा का सहभोज
कुशीनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की जयंती मंडल स्तर पर समरसता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भाजपा कार्यकर्ता 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंडल स्तर पर समरसता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान दलित बस्तियों में सहभोज का आयोजन कर केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
यह निर्णय पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि अभी तक छूटे बूथों का गठन 20 अप्रैल तक कराकर जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट देना जरूरी है। इसके बाद 24 अप्रैल को ग्राम दिवस कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाना है।
जिलाध्यक्ष शाही ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से तय किए गए जिम्मेदारी को समय से पूरा करा लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह समय से अपने कार्य को पूरा कर शीघ्र रिपोर्ट जिला नेतृत्व को सौंप दें। इसके अलावा बैठक को विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, मदन गोविंद राव, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ल, दीपलाल भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
बैठक का संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सतीश मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, संतोष सिंह, उमंग प्रताप सिंह, मारकं डेय शाही, नीतीश यादव, विवेक पांडेय, मोहन चौहान, पप्पू नाथानी, मनोज जायसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।