फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP celebrates day as Samrasata Day

भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाया स्थापना दिवस

Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates day as Samrasata Day
समरसता दिवस - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पडरौना देहात मंडल की तरफ से समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र पंचायत पडरौना के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के उतार चढ़ाव पर चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। उसके बाद वंदेमातरम हुआ। तत्पश्चात भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ उत्तर प्रदेश रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। पार्टी आज जिस रूप में स्थापित है, वह स्पष्ट नीति और कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी धनंजय तिवारी ने किया। इसमें भाजपा नेता बंका सिंह, मोहन चौहान, विजय प्रकाश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुनील चौहान, विवेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, जनार्दन मद्घेशिया, विजय बहादुर सिंह, अमरेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, रामजीत चौहान, अनिरुद्घ प्रजापति, राजकुमार चौहान, विशाल गुप्ता, रामजीत चौहान, चंद्रिका मद्घेशिया, विद्या कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, विजय शंकर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा कठकुइयां मंडल ने भी कटेया गांव में स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बूथ सम्मेलन आयोजित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लल्लन मिश्र की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विवेेकानंद शुक्ल, मोहन खरवार, प्रभारी प्रदीप पांडेय, डॉ. संजय मिश्र, विजय सोनी, रमेश मिश्र, प्रभुनाथ गुप्ता, छेदी मिश्र, रामआशीष गोंड, पिंटू मिश्र, शंकर मिश्र, राहुल कुशवाहा, नारायण दत्त तिवारी, विपिन मिश्र, शिव चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed