फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp celebrated tiranga yatra

प्रभातफेरी में तिरंगा ले लगाया फेरा

Sun, 21 Aug 2016 11:10 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 21 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
bjp celebrated tiranga yatra
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। भाजपा की तरफ से रविवार को पडरौना नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद राजेश पांडेय ने इस यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में शामिल लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उसके बाद शहीद प्रमोद मिश्र और श्रीधर मिश्र के परिवारीजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सांसद राजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, राधेश्याम पांडेय, धनंजय तिवारी, संजीव दीक्षित, प्रदीप पांडेय, राधेश्याम दीक्षित, जयप्रकाश पांडेय, रमेश मिश्र आदि ने पडरौना में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान प्रमोद मिश्र और श्रीधर मिश्र के परिवारीजनों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि पूर्व सैनिकों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग वन रैंक वन पेंशन योजना को भारत सरकार ने लागू कर दी है। तिरंगा यात्रा उन्हीं वीर सपूतों के सम्मान में देश भर में निकाली जा रही है। इस दौरान प्रमोद साहा, मोहन खरवार, योगेंद्र खरवार, अमर कुशवाहा, राजेंद्र शुक्ला, पुष्कर दुबे, अशोक मिश्र, सर्वेश पाठक, मंटू, केशव उपाध्याय, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के एक दल ने पडरौना देहात मंडल और विशुनपुरा मंडल के गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। डॉ. परशुराम मिश्रा की अगुवाई में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, प्रमोद साहा, राधेश्याम पांडेय, मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, संजीव दीक्षित, विवेकानंद शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, हरिशंकर राय, मोहन खरवार, ओमप्रकाश, शैलेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे। डॉ. परशुराम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता और कार्य कुशलता से भारत विकास पथ पर अग्रसर है। हम उन वीर सपूतों को भूलते जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा मंसाछापर बाजार से भी निकाली गई। चंद्रभान कुशवाहा और परशुराम कुशवाहा ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा डुमरी, हिरनही, चिरगोड़ा, अकबरपुर, धर्मपुर, गुलरिया, दुबौली बाजार, पटेरा, सरपतही, नाहरछपरा, इनरही, बकुलहा होते हुए रामधाम विशुनपुरा में समाप्त हुई। इसमें मोहन चौहान, डॉ. एसपी शर्मा, अमित कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाहा, छोटेलाल चौहान, संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र चौधरी, मृत्युंजय पासवान, संजय विश्वकर्मा, बद्री कुशवाहा, सागर कुशवाहा आदि शामिल थे।

महेश बाल विद्या मंदिर भटवलिया की ओर से रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद भटवलिया सहित आस-पास के गांवों में इस यात्रा में शामिल लोगों ने भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक महेश तिवारी, प्रधानाचार्य राकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक संतोष पटेल, उपाध्यक्ष दीपू सिंह, गिरजाशंकर, तेज प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह, ठाकुर, सूरज प्रजापति, मनोज शर्मा, अतुल पटेल, आशीष पटेल, जोगिंद्र पटेल, गोविंद पटेल, उपेंद्र पटेल, नरसिंह प्रजापति, रामप्रताप शर्मा, पट्टू प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed