फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP candidates maintaining lead till the end

अंत तक बढ़त बनाए रहे भाजपा प्रत्याशी

Thu, 10 Mar 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates maintaining lead till the end
मतगणना के दौरान अपने अपने प्रत्याशियों के मतों की गिनती करते मतदान अभिकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
अंत तक बढ़त बनाए रहे भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन

कई प्रत्याशी और समर्थक मतगणना खत्म होने से पहले लौटे
कुशीनगर। मतगणना शुरू होने से लेकर अंत तक जिस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई, वह सिलसिला लगातार बरकरार रहा। जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की बढ़त लगातार मतों की गिनती के साथ बढ़ती रही। यह स्थिति देख भाजपा के प्रतिद्वंद्वी दलों के उम्मीदवार और उनके समर्थक चुनाव परिणाम हाथ से निकलते देख मतगणना स्थल से बाहर चले गए।

इस बार का चुनाव भाजपा उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के लिए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से भी अधिक खास रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने सात में से छह सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार मतगणना शुरू होने के बाद से ही सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के मतों की गिनती बढ़ती जा रही थी। विपक्षी दलों के उम्मीदवार, उनके अभिकर्ता और समर्थक उम्मीद लगाए थे कि शायद अगले राउंड में बढ़त मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक के बाद एक 15 से 20 राउंड की मतगणना जैसे ही पूरी हुई और मतों का अंतर बढ़ता गया, प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के खेमे में निराशा बढ़ती गई। ऐसे में कई उम्मीदवार और उनके समर्थक दोपहर बाद मतगणना स्थल से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed