{"_id":"66ea2be43bfebbaf4702d824","slug":"bike-theft-in-2024-police-filed-fir-in-2027-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123304-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 2024 में बाइक चोरी, पुलिस ने एफआईआर में दर्ज किया 2027","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 2024 में बाइक चोरी, पुलिस ने एफआईआर में दर्ज किया 2027
Wed, 18 Sep 2024 06:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एफआईआर की कॉपी को लेकर हनुमानगंज थाने की पुलिस की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पुलिस ने बीती हुई घटना को एफआईआर में भविष्य की घटना में परिवर्तित कर दिया है। एक सितंबर 2024 को चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन एक सितंबर 2024 की जगह एक सितंबर 2027 यानि तीन साल आगे की तिथि दर्ज की है। अब इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार निवासी राजेश वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा की बाइक एक सितंबर की रात घर के दरवाजे से चोरी हो गई थी। पीड़ित राजेश ने घटना की सूचना हनुमानगंज थाने की पुलिस को दी और बाद में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली और इसकी छानबीन में भी जुट गई। लेकिन, जब एफआईआर की कॉपी पीड़ित के हाथ लगी तो एक जगह हुई गलती को देख उसने माथा पकड़ लिया। दरअसल, एक सितंबर 2024 की घटना का एफआईआर में एक सितंबर 2027 का जिक्र किया गया है। तीन साल आगे बढ़कर पुलिस ने भविष्य की घटना में इसे परिवर्तित कर दिया है। मंगलवार को एफआईआर की कॉपी जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो पुलिस विभाग के जिम्मेदार भी हैरत में पड़ गए। एफआईआर में यह गलती कैसे हो गई, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। इस संबंध में
हनुमानगंज एसओ अजय पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एफआईआर दर्ज करने में कहां से चूक हुई है, इसकी जांच की जा रही है।