{"_id":"65ea1b0cd29f62cb790f7531","slug":"bike-rider-returning-from-relatives-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113752-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
Fri, 08 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। तमकुहीराज-समउर मार्ग भोर में वह सड़क किनारे खेत में अचेत मिले थे। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका जताई जा रही है। दूसरी बेटी की सगाई आठ मार्च को होनी थी। इसकी तैयारी हो चुकी थी। उससे पहले पिता की अर्थी उठ गई।
सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर अवदान टोला निवासी 55 वर्षीय विनोद शर्मा बुधवार को गजिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। आधी रात को वह बाइक से घर के लिए निकले। तमकुही स्टेट के बगीचे से कुछ ही दूरी पर पुलिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। विनोद शर्मा बाइक लेकर सड़क किनारे खेत में गिर गए और अचेत हो गए। परिजन तलाश करते हुए भोर में पहुंचे तो बाइक खेत में गिरी थी और विनोद अचेत थे। घर वाले उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घर वाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए और दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पत्नी और तीनों बेटियों के बीच चीख पुकार मच गई। यह देख गांव वालों की आंखें नम हो गईं। घर वालों की मानें तो विनोद के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इसमें एक बेटी की शादी हो गई है, जबकि दूसरी बेटी समिता शर्मा की शादी तय हैं और उसकी सगाई 8 मार्च को होनी थी। जिसकी लगभग तैयारी हो चुकी है। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और दूसरी बेटी के हाथ पीले करने की हसरत अधूरी रह गई।