{"_id":"6641184fcf441a6209088114","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116746-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
Mon, 13 May 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के बड़हरा-बनकटा मार्ग स्थित दर्जियां गांव के पास आ रहे युवक को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। चौराखास थाना क्षेत्र के नाथापट्टी निवासी 40 वर्षीय रंजीत मिश्रा रविवार को फाजिलनगर आ रहे थे। अभी वे बड़हरा बनकटा मार्ग स्थित दर्जियां गांव के पास पहुंचे ही थे कि पैदल आ रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में वे सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
0
चार लोगों पर मारपीट का आरोप
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी निवासी रूबी खातून ने तहरीर को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
0
चार लोगों पर मारपीट का आरोप
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी निवासी रूबी खातून ने तहरीर को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन