{"_id":"65b579adfb9a1507270c8314","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-wife-serious-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111559-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
हाटा। गोरखपुर से कप्तानगंज इलाज कराने शनिवार को जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने बकराबाद के पास टक्कर मार दी। पति की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को लोगों ने हाटा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश यादव अपनी 23 वर्षीय पत्नी निशा के साथ बाइक से कप्तानगंज कस्बे के एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे हाटा कोतवाली के बकराबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को हाटा सीएससी पहुंचाया। डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर निशा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।