फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies due to collision with tempo, woman's leg broken

Kushinagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला का पैर टूटा

Wed, 28 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with tempo, woman's leg broken
कप्तानगंज। टेंपो की टक्कर से मंगलवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे खड़ी महिला घायल हो गई। उसका पैर टूट गया है। घायल महिला को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो अगर युवक सिर में हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव निवासी 18 वर्षीय इंद्रमणि प्रसाद दोपहर में घर से बाइक से सुधियानी चौराहा जाने के लिए निकले। चौराहे के करीब पहुंच थे कि कप्तानगंज की ओर से सवारी लेकर जा रहा टेंपो बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों वाहनों की गति तेज होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे खड़ी सुधियानी गांव की 50 वर्षीय फुलेरा देवी का पैर टूट गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। इंद्रमणि प्रसाद तीन भाइयों में छोटा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही मां सविता देवी बेहोश हो गईं। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed