{"_id":"68bb3b391dddf2a1dd0df0f9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-144791-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sat, 06 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार के पास शुक्रवार को सड़क पार कर रहा एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे सीएचसी तमकुहीराज भेजवाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तमकुहीराज थाना क्षेत्र का लतवाजीत निवासी गुड्डू यादव (40) किसी कार्य से लतवा बाजार आया था। वहां कार्य पूरा होने के बाद बाइक से हाईवे पार कर रहा था। उसी दौरान बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजवाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर थाने ले गई। तमकुहीराज इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।