फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies after being hit by a car, there was hue and cry

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मची-चीख पुकार

Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car, there was hue and cry
पटहेरवा/पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग पर नारायनपुर गांव के सामने रविवार शाम कार व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बलुआ समशेर शाही सकरा पट्टी निवासी पवन भारती (20) रविवार शाम को पटहेरिया से बाजार कर लौट रहा था। युवक कान में ईयर फोन लगाए हुए था हेल्मेट भी नहीं पहना था। नारायनपुर गांव के समीप प्राथमिक स्कूल के पास वह पहुंचा ही था कि उसकी बाइक व तेजगति से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ती हुई विद्यालय परिसर में घुस गई। कार का एयर बैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार पवन भारती दुर्घटना स्थल पर ही अचेत हो गया। उसे सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर पडरौना कर दिया। वहां से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed