{"_id":"682f722e5f05e351e2098f87","slug":"bike-rider-collided-with-electric-pole-one-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137905-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक सवार, एक की मौत
Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिपराघाट एहतमाली ग्रामसभा के मोतीराय टोला के पास बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गए। इसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।
बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के थाना पूजहा पटजिरवा ग्रामसभा रनहा सूर्यपुर निवासी 27 वर्षीय अंगद यादव, 18 वर्षीय रवि कुमार और 17 वर्षीय गोविंद चौधरी तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया पाठक से अपने गांव जा रहे थे। अभी वे पिपराघाट एहतमाली गांव के मोतीराय टोला के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गए। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे तब तक गंभीर रूप से घायल अंगद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस दुर्घटना में घायल रवि और गोविंद को अस्पताल भेजवाई और अंगद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला था। अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।