फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike ran over people sitting near bonfire, six injured, girls burnt

Kushinagar News: अलाव के पास बैठे लोगों के ऊपर बाइक चढ़ाई, छह घायल, बच्चियां झुलसीं

Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike ran over people sitting near bonfire, six injured, girls burnt
रामकोला। क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव में शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों के ऊपर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक चढ़ा दी। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से दो बच्चियों का पैर झुलस गया। सभी घायलों को रामकोला सीएससी पर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव निवासी राजदेव 65 वर्ष, सवारी देवी 70 वर्ष, जानकी 12 वर्ष, सोनम 10 वर्ष, योगेंद्र पटेल 50 वर्ष सड़क के किनारे अलाव के पास बैठे हुए थे। उसी दौरान खैरटवा गांव के रहने वाला विशाल एक व्यक्ति को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे अलाव के पास बैठे लोगों के ऊपर बाइक चढ़ गई। इस घटना में वहां बैठे सभी घायल हो गए। वहीं बैठी दो बच्चियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनका पैर झुलस गया। घायलों को आनन-फानन में रामकोला सीएससी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed