{"_id":"60709b9d8ebc3e8ceb0ee587","slug":"bike-kushinagar-news-gkp391449031","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की बाइक की डिकी से एक लाख निकाले और खरीद लिए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की बाइक की डिकी से एक लाख निकाले और खरीद लिए आभूषण
विज्ञापन
कुछ देर बाद रकम लेने पहुंचने पर पीड़ित को रकम गायब होने का पता चला, सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। कस्बे में एक सराफ की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी से एक युवक ने एक लाख रुपये निकाल लिए। इससे सामने की दूसरी दुकान में खरीदी ज्वेलरी का भुगतान कर चलता बना। बाइक के मालिक ने थोड़ी देर बाद जब डिकी खोली तो रकम गायब देख शोर मचाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को चोरी के पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।
सेवरही कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ले की एक सराफा दुकान पर बरवापट्टी थाने के गांव धोकरहा के टोला शुक्ल पट्टी के रहने वाले लक्ष्मण यादव अपनी बिटिया के शादी की ज्वेलरी खरीदने आए थे। आभूषण पसंद करने के बाद जब दुकानदार को भुगतान देने के लिए बाइक की डिकी खोलने पहुंचे तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। दुकान के मालिक राजकुमार सर्राफ को उन्होंने डिकी में रुपये होने की बात बताई। राजकुमार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो डिकी से एक युवक रुपये निकालते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा कि युवक ने पास की दूसरी दुकान से गहनों की खरीदारी कर ली। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एसओ महेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी से फुटेज और डेटा लिया गया। पीड़ित लक्ष्मण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पूर्वांचल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, अजय गुप्ता, सुखदेव रौनियार, संदीप जायसवाल, राहुल ब्याहुत, कालीचरण, अमित वर्मा आदि ने आरोपी युवक के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सेवरही के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि मामले का जल्द पर्दाफाश किया जायेगा।