फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with trolley, injured youth dies

Kushinagar News: ट्राॅली में टकराई बाइक, घायल युवक की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with trolley, injured youth dies
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी चौराहे पर रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण पहले से खड़ी ट्राली में एक बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया। वहां युवक की स्थिति और बिगड़ गई। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बरियारपुर निवासी रामानंद कुशवाहा के छोटे पुत्र संजय कुशवाहा (22) रविवार की सुबह जरूरी काम से बाइक से तमकुहीराज कस्बे के लिए निकले। घर से कुछ दूर तरयासुजान-तमकुहीराज मार्ग स्थित कोइन्दी चौराहे के समीप घने कोहरे में पहले से सड़क किनारे खड़ी एक ट्राली में पीछे से बाइक की टक्कर में हो गई। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की हालत बिगड़ी तो गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में युवक की दोपहर में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed