{"_id":"6af9f73fe1040fb2120e4ab6","slug":"kushinagar-festival-begins-a-pledge-taken-to-clean-the-bansi-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172407-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर महोत्सव का आगाज, बांसी नदी की स्वच्छता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर महोत्सव का आगाज, बांसी नदी की स्वच्छता का लिया संकल्प
विज्ञापन
रविवार की देर शाम सेवरही के शिवाघाट पर बांसी नदी का किया गया पूजन
15 से 22 नवंबर तक चलेगा कुशीनगर महोत्सव
तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के तहत रविवार की देर शाम सेवरही के शिवाघाट पर बांसी नदी का पूजन किया गया। वाराणसी से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वक्ताओं ने नदियों को जीवनदायिनी बताते हुए उनकी स्वच्छता और संरक्षण को समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी बताया।
15 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। महोत्सव के पहले दिन सेवरही के पौराणिक महत्व वाले शिवाघाट पर नदी पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार राय ने कहा कि जिले में कई प्राचीन धरोहरें हैं, जिनका संरक्षण और विकास जरूरी है। इनमें पवित्र बांसी नदी भी शामिल है। नदी का अस्तित्व बचाने के साथ उसकी नियमित सफाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के अस्तित्व को संरक्षित करना, उनके बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना और उनके विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, तमकुहीराज के एसडीएम कुणाल गौरव, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, सीओ जयंत कुमार यादव, आलोक राय, निलय सिंह और आरपी सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, एसएचओ मनोज कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी अनिल शर्मा, आदित्य राय आदि मौजूद रहे।