फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with electric pole, two youths injured

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Mon, 22 Apr 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, two youths injured
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे महुअवा खुर्द चौराहे के पास बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पिपराइच ले गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव बिजहरा निवासी अभिषेक गौड़ (21) और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी आदर्श कुमार (20) बाइक से अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कुशुम्हा से अहिरौला थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुरिया विशुनपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। महुअवा खुर्द चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। संवाद
विज्ञापन

नीलगाय से टकराकर बाइक चालक गंभीर
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग पर तार विशुनपुर गांव के मीर माइनर पर शनिवार की शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गुरवलिया बाजार निवासी जब्बार हाशमी (45) गंभीर रूप से घायल हो ग,। उसे सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जब्बार हाशमी उजारनाथ से गुरवलिया घर जा रहे थे। तार विशुनपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि खेत से निकलकर नीलगाय भागने लगी। उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed