{"_id":"69a7176111cc5d2c1d07eb8a","slug":"bike-collides-with-divider-couple-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155824-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपती घायल
Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली। मंगलवार को फोरलेन के सर्विस लेन पर हादसा हो गया। बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया।
पम हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा ऊर्फ तीतिला निवासी राजेश चौहान (43) पुत्र स्वामीनाथ चौहान अपनी पत्नी जीरा देवी (40) के साथ अहिरौली स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। पिपरा ऊर्फ तीतिला फोरलेन के सर्विस लेन पर बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।